ePaper

पीयू के टीम ने केएन डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण

Updated at : 11 Apr 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू के टीम ने केएन डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण

महाविद्यालय में लगाये फलदार पौधे

विज्ञापन

18-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय स्थित केएन डिग्री कॉलेज बखरी का पीयू की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया. तीन सदस्यीय टीम में शामिल महाविद्यालय निरीक्षण विज्ञान संकाय डॉ गोपाल कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार लीगल डॉ विनय कुमार पांडेय व सीसीडीसी प्रो डॉ एसके सुमन ने डिग्री कॉलेज बखरी में वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, गर्ल्स कॉमन रूम, शौचालय, खेल मैदान, कार्यालय सहित कॉलेज का निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. निरक्षीय टीम ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर महाविद्यालय परिसर में फलदार पौधे भी लगाये. निरक्षीय टीम ने केएन डिग्री कॉलेज के संस्थापक सह प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा को आवश्यक निर्देश भी दिये गये. जिसे निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने की बात कही. निरीक्षीय टीम ने जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत प्रयोगशाला का बारीकी से निरीक्षण किया गया. मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो गोलोक नाथ झा, प्रो सुभाष चंद्र मिश्र, प्रो पप्पु यादव, प्रो जयंती झा, प्रो रूपेश कुणाल ,प्रो बिपिन कुमार झा, प्रो सतीश कुमार झा, प्रो सुबुही नाज, प्रो मिथिलेश कुमार झा, केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय झा, प्रो वर्षा रानी, प्रो राधाकृष्ण विश्वास, मनोज मेहता, सीत झा सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन