ब्रिज की ऊंचाई कम होने से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
ब्रिज की ऊंचाई कम होने से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

दस पंचायत के लोगों का जिला मुख्यालय जाने का एकमात्र यह सड़क है.

विज्ञापन

ब्रिज की ऊंचाई कम होने से नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन परवाहा रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे रेलवे ब्रीज की ऊंचाई कम होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है. मंगलवार को मिर्जापुर पंचायत के स्थानीय लोगों ने ब्रीज निर्माण कार्य को रोककर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में मिर्जापुर पंचायत के पंसस आशीष कुमार भगत उर्फ उर्फ घोलटू भगत, राजकुमार भगत, मोहम्मद ग़ालिब, सकेन ऋषिदेव, विशुनदेव मंडल, आदि ने बताया कि मिर्जापुर पंचायत में जिस जगह पर रेलवे का ब्रीज बन रहा है वह सड़क होकर हजारों लोग जिला मुख्यालय आते जाते है. दस पंचायत के लोगों का जिला मुख्यालय जाने का एकमात्र यह सड़क है. हमलोगों का अनाज, अन्य सामान ट्रक से आता है. इस ब्रीज की ऊंचाई मात्र 12 फिट है. इतनी कम ऊंचाई में ट्रक इस होकर कैसे पार करेगा.इस ब्रीज की ऊंचाई कम से कम 18 फिट होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि जिस जगह पर ब्रीज बनाया गया है. वहां पर सही से डायवर्सन नहीं बनाया गया है. इधर इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि लोगों की जो भी मांग किया है. उसकी लिखित तौर पर स्थानीय विधायक, सांसद व डीएम को देने के बाद हीं विभागीय स्तर पर मांग पूरी हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन