महा विष्णुयज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

Published at :04 Mar 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
महा विष्णुयज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौरगांव के मिल्की से श्री-श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ स्थल से 31 सौ श्रद्धालु महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौरगांव के मिल्की से श्री-श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ स्थल से 31 सौ श्रद्धालु महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा को पंडित ब्रह्मदेव झा, पंडित हरिकांत झा, पंडित मतींद्र नाथ झा, पंडित प्रकाश चंद्र झा, पंडित बासुकिनाथ झा, पंडित जीतेंद्र झा, पुजारी पंकज माथुर व विवेकानंद मंडल के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक शोभा कलश यात्रा को यज्ञ स्थल से रवाना किया गया. शोभायात्रा यज्ञ स्थल मिल्की से निकल कर बाबा जी का अखाड़ा, बड़कुड़वा चौक के रास्ते परमान नदी में सौरगांव घाट में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां श्रद्धालुगण परमान नदी में जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंच कलश को रखा गया. इधर शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजक समिति ने बताया कि यज्ञ स्थल पर भगवान विष्णु का विराट स्वरूप के साथ 62 देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया गया है. जो कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है. आयोजक समिति के अध्यक्ष उमाकांत मंडल ने बताया कि महा विष्णु यज्ञ को लेकर दो माह से अगल बगल के ग्रामीण शाकाहारी भोजन का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं शोभायात्रा में समाजसेवी रेवती रमण, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल, मुखिया चंद्रानंद मंडल, अमरदेव यादव, रमेश मंडल, सीताराम सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद, राजानंद मंडल, पूर्व मुखिया श्याम कुमार मंडल, आयोजक समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु मंडल, अरुण मंडल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मंडल, अमरेंद्र मंडल, नयन कुमार मंडल, विमल मंडल, संजीत कुमार, बलराम मंडल, सचिव जगत नारायण मंडल, जितेंद्र मंडल, रविराज रमण, धर्मनाथ मंडल, श्रवण मंडल, राकेश मंडल, राम कुमार मंडल, सूरज मंडल, भास्कर मंडल, संजू मंडल, कामेश्वर मंडल सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन