महारुद्र यज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
महारुद्र यज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर

तीन फरवरी को निकाली जायेगी भव्य कलशयात्रा

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरगांव के धनगामा में महारुद्र यज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर है. आयोजक समिति के सदस्य सह पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद ने बताया कि महारुद्र यज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर है. इसके साथ हीं महारुद्र यज्ञ को लेकर आगामी 03 फरवरी 2026 को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जायेगी. शोभा कलश यात्रा के बाद रामचरित मानस पाठ शुरू होगा जिसकी समाप्ति पर हर भोला, हर भोला, हर शिव, हर शिव अष्ट्याम संकीर्तन शुरू होगा जिसका आगामी 11 फरवरी को समापन होगा. इधर महारुद्र यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त रहा. महारुद्र यज्ञ को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर आयोजक समिति के पूर्व प्रखंड प्रमुख शिवनाथ सिंह, अमित कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, सियावर सिंह, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, संतोष मंडल, उपेंद्र सिंह, राजू मंडल, अरुण सिंह गुरुदेव सिंह समेत दर्जनों सदस्य यज्ञ को सफल बनाने को लेकर प्रयत्नशील रहे.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन