ePaper

तीसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष बने प्रदीप

Updated at : 30 May 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष बने प्रदीप

मनोनयन पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

-12-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के काली मेला मोड़ के समीप स्थित राजद कार्यालय में सत्र 2025 से 28 के लिए राजद का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. जिसमें प्रदीप कुमार मंडल पुनः लगातार तीसरी बार राजद फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये. राजद के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आपसी एक मत बनाते हुए फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार मंडल, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष के लिए बेलाल अली व जोगबनी नगर अध्यक्ष के लिए विकास कुमार विक्की के नाम पर आपसी सहमति बनायी. तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन होने पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार मंडल को, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष के बेलाल अली को व जोगबनी नगर अध्यक्ष के लिए विकास कुमार विक्की को निर्वाचित घोषित किया. तीनों नव निर्वाचित अध्यक्ष को उपस्थित सभी राजद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर बढ़ाई दिया. इस मौके पर राजद के पूर्व जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी, इं आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन