पॉलिटेक्निक छात्र का बीडीएल में चयन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Nov 2025 6:27 PM

विज्ञापन

चयन पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

अररिया. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग (सत्र 2018-21) के छात्र जकी अहमद का चयन देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा निर्माण संस्था भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) में हुआ है. राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा व विद्यार्थी के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है. वहीं प्राचार्य अभिजीत कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की. यह हमारे शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी संकाय व छात्र की मेहनत का परिणाम है. राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा व बेहतर कैरियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. संस्थान भविष्य में भी प्रशिक्षण व प्लेसमेंट गतिविधियों को और ज्यादा सशक्त बनाकर विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत व तत्पर रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन