पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

कई वाहनों की ली तलाशी

विज्ञापन

भरगामा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भरगामा पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बाइक, चारपहिया वाहन व वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गयी. जानकारी के अनुसार भरगामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़नदस्ता दल के नवीन कुमार राय व एसआई सोनू कुमार के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट उपयोग व वाहन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई. उड़नदस्ता टीम के नवीन कुमार ने बताया कि उड़न दस्ते की टीम को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व चुनाव संबंधी मामलों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है. पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से लोगों से सहयोग की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन