हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 7:39 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार
भरगामा. 12 घंटे में हत्यारे पुत्र को भरगामा पुलिस ने पूर्णिया जिले के एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया. बीते गुरुवार देर रात अपने पिता जनार्दन यादव उर्फ प्रमोद यादव को रॉड से सोये अवस्था में सिर पर लगातार वार करते हुए निर्मम हत्या कर दी थी. जिस वक्त हत्या हुई उस समय घर के सभी सदस्य पास के ही केटान मंदिर में पूजा-अर्चना करने गये थे. सभी लोग जब वापस घर आये तो देखा जनार्दन यादव खून से लथपथ मृत अवस्था में बिछावन पर पड़े थे. जिसे देखते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. इसी बीच थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हत्यारा इंद्रजीत कुमार पूर्णिया जिला अंतर्गत मीरगंज थाना क्षेत्र के चंदवा पेट्रोल पंप के पास कहीं अन्यत्र जाने की फिराक में है. जिसे थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआइ रवींद्र कुमार, एसआइ अखिलेश कुमार,एएसआइ परवेज आलम व सशस्त्र बल के जवान के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली की पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के चंदवा पेट्रोल पंप के पास से हत्यारा पुत्र इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










