ePaper

हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 23 Apr 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

-6-प्रतिनिधि, परवाहा बौंसी थाना क्षेत्र के बौंसी पंचायत स्थित गैस गोदाम के समीप एक बाइक सवार को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर अधमारा कर दिया था. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में बाइक सवार की मौत हो गयी थी. मृतक बाइक सवार नीरज कुमार मंडल नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव वार्ड संख्या 12 का निवासी था. इस बाबत मृतक नीरज कुमार मंडल की पत्नी चांदनी देवी के फर्द बयान पर बीते 16 मार्च को बौंसी थाना में कांड संख्या 48/25 दर्ज किया गया था. जिसमें कुल चार लोगों को नामजद आरोपित किया गया था. बाइक चालक की मौत मामले में मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फरार चल रहा था. कांड के एक आरोपी बौंसी कानू टोला वार्ड संख्या 11 निवासी सिकंदर साह पिता अर्जुन साह को गुप्त सूचना पर बौंसी पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन