विधि व्यवस्था के संधारण में निभाएं सक्रिय भूमिका

Updated:
विज्ञापन
विधि व्यवस्था के संधारण में निभाएं सक्रिय भूमिका

एसडीओ ने अनुमंडल के थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

विज्ञापन

12- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज अनुमंडल के नव पदस्थापित एसडीओ रंजीत कुमार रंजन व एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं. इस क्रम में नव पदस्थापित एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम एसडीओ ने सभी थानाध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया. एसडीओ व एसडीपीओ ने विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर मौजूद थानाध्यक्षों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. विधि व्यवस्था के संधारण व भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारे व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किये जाने वाले प्रशासनिक तैयारी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक के दौरान विस्तृत रूप से चर्चा की. इस मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद,सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बसमातिया थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित अन्य थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन