पंचायत अध्यक्ष को किया सम्मानित

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 28 Mar 2026 6:27 PM

विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की कार्यकर्ता के साथ बैठक

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के खवासपुर मंडल भाजपा परिवार की एक बैठक मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन महामंत्री जीतेंद्र दास ने किया. बैठक में फरवरी माह में मन की बात सुनने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायत अध्यक्ष को मंडल टीम द्वारा मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया. मंडल के दस में से चार पंचायत अध्यक्ष क्रमशः जीतेंद्र वर्मा, उपेंद्र शर्मा, प्रवीण झा, विवेकानंद शर्मा को मंडल पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. साथ ही उपस्थित अन्य पंचायत अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारियों से आगामी मन की बात जो कि रविवार को 11:00 बजे से प्रसारित होना है. जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आग्रह किया. इस मौके पर जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप सरदार, महामंत्री नरेश चौधरी, कुंदन ठाकुर, प्रशांत झा, धर्मानंद मंडल, अंगनीश कुमार, पूनम देवी, विनोद पायक, विजय ठाकुर, सीताराम दास, शंकर मंडल, श्रवण दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन