पैक्स अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री का किया स्वागत

निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को जीत की बधाई दी
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मो निजाम ने शनिवार को पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के निवास बटराहा में माला पहनाकर स्वागत किया. पूर्व मंत्री श्री मंडल ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को जीत की बधाई दी व पैक्स अध्यक्ष के रूप में किसानों को कृषि क्षेत्र की जानकारी देने, कृषि क्षेत्र में हो रहे सरकार के कार्यों की जानकारी समय समय पर किसानों को देने की बात कही. इस मौके पर संतोष साह, प्रमोद भगत,संतोष राम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










