श्रीराम सेना ने किया साप्ताहिक भंडारा का आयोजन

Published at :16 Feb 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम सेना ने  किया साप्ताहिक भंडारा का आयोजन

स्टेशन पर भगदड़ में मरे लोगों को दी श्द्धांजलि

विज्ञापन

10- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज के रेलवे स्टेशन परिसर में अवस्थित अंजनी नंदन ठाकुरबाड़ी के समीप रविवार को श्रीराम सेना ने साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया. भंडारा आयोजन से पहले श्रीराम सेना ने कल नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गये कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी कहा कि श्रीराम सेना मांग करता है कि मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले. यहां मालूम हो कि प्रत्येक रविवार को श्रीराम सेना के द्वारा ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भंडारा का आयोजन होता है. आयोजन को लेकर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देव व प्रदेश अध्यक्ष डिंपल चौधरी ने बताया कि भंडारे में दो हजार लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि पूड़ी सब्जी व हलुआ का प्रसाद ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के साथ रिक्शा व ऑटो चालक व नि:सहाय लोगों के बीच वितरण किया गया. भंडारा के आयोजन में श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी, उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, गजेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता,अशोक भगत, रूपेश ठाकुर,चंदन चौधरी,अमन भगत, बिनोद मंडल, गोविंद झा,रोहित मंडल,दिनेश यादव,सुहानी गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन