विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों व निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर व जरूरतमंद वर्गों को न्याय व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था. इस मौके पर पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने उपस्थित लोगों को विधिक सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर मुखिया निर्मला देवी, सरपंच खुशबू देवी, अधिकार मित्र, राधे श्याम सिंह, न्याय मित्र भारत भूषण, उपेंद्र शर्मा, प्रभु कुमार पासवान, अनिल पासवान, पप्पू कुमार वर्मा, कैलाश राजभर, संतोष पासवान, बबलू कुमार ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन