सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jun 2024 8:25 PM
आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम
सिमराहा. अररिया-फारबिसगंज के बीच फोरलेन सड़क पर डोरिया सोनापुर के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में जहां एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक बाइक सवार रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धामा रूपौली निवासी स्वेज (21 वर्ष) बताया जाता है. वहीं घायल ऑटो चालक का नाम इरशाद है, जो डोरिया सोनापुर का निवासी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया. जाम कुछ देर तक लगा रहा. बाद में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व प्रबुद्ध ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंचे सिमराहा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर सड़क मार्ग को खाली करा कर यातायात को चालू करवाया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फोरलेन पर डोरिया के समीप अररिया से फारबिसगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के ठोकर से विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया. जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी. इसके बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी ओर सर्विस रोड पर चली गयी. जहां गुजर रहे ऑटो को टक्कर मार दिया. जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं स्कार्पियो में चार लोग सवार थे. जो सकुशल बचे. सभी को मामूली चोटें आई. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. इस मौके पर पहुंचे एंबुलेंस का शीशा फोड़ दिया. इस मौके पर पहुंचीं सिमराहा पुलिस ने स्कार्पियो को अपने कब्जे में लिया. सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार ने आक्रोशित लोगों समझाबुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर यथोचित कानूनी कार्रवाई जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










