अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ की नयी कार्यकारिणी गठित

बैठक को संगठन को सशक्त बनाने पर की चर्चा
-9- प्रतिनिधि, भरगामा
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ राहत भवन में अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संघ की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नयी प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में संगठन को सशक्त बनान, कर्मचारियों के हितों की रक्षा को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से अरविंद कुमार पासवान को अध्यक्ष, गोपाल कुमार रजक व प्रभाष चंद्र सोरेन को उपाध्यक्ष, कैलाश राम को सचिव पद, रामचंद्र राम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा, संयुक्त सचिव, प्रचार सचिव, अंकेक्षक, संरक्षक व कार्यालय सचिव सहित अन्य पदों पर भी चयन किया गया. नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान ने संगठन को मजबूत करने व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा व उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.——————————–
75 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
पलासी. पलासी पुलिस ने बीते शनिवार को संदेह के आधार पर मोहनियां से 75 ग्राम स्मैक सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक मो तनवीर उर्फ तमजीर मोहनियां वार्ड संख्या 08 का बताया जा रहा है. मामले में पलासी थाना के अनि रौशन कुमार सिंह के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.———————–
मारपीट में चार लोग घायल
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांवों में आपसी विवाद में महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में बलुआ कलियागंज गांव के शंकर यादव, डेहटी गांव की बीबी जुलेखा, धनगामा गांव के मो रकीब, व पलासी गांव के पवन कुमार चौधरी शामिल हैं. चारों घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया.
————-सड़क दुर्घटना में दो जख्मी
पलासी. प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में भोटगांव गांव के कंचन लाल मंडल व धनगामा गांव के मोईन आलम शामिल हैं. दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










