ePaper

मदरसा में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Updated at : 24 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
मदरसा में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित उलेमा व बुद्धिजीवियों ने की शिरकत

विज्ञापन

-2-प्रतिनिधि, अररिया ईद-उल-फित्र के पावन अवसर के बाद मदरसा नूरुलमआरिफ, मौलाना अली मियां नगर, दिआगंज में दीनी मदरसों की परंपरा के अनुसार नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ की गयी. इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता दारुलउलूम रहमानी, जीरो माइल अररिया के शैखुल हदीस मौलाना मुफ्ती अलीमुद्दीन कासमी ने की. जबकि संचालन के फर्ज कारी नियाज अहमद कासमी ने अदा की. समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित उलेमा, मशाइख व विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार शामिल हुए. मुख्य अतिथियों में थे जिनमें मुफ्ती खालिद अनवर पूरनवी (राबिता मदारिस इस्लामिया, बिहार), मौलाना जफर कैफी नदवी (इमाम व ख़तीब, बीटीएम, बेंगलुरु), मास्टर बख्तियार अहमद हाशमी (नाज़िम, मदरसा अरबिया तालीमुल क़ुरआन, बेलवा) अन्य प्रमुख शख्सियतों में मौलाना मुजीबुर्रहमान, मुफ्ती इनामुलबारी कासमी, मुफ्ती अतहर कासमी, मौलाना शाहिद आदिल कासमी, मौलाना शाहनवाज नदवी (दिआगंज), मौलाना जुबैर अहमद कासमी, मौलाना शाकिर कासमी सहित अन्य शामिल थे. समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने भाषणों में मदरसे की दीनी, इल्मी व आधुनिक शैक्षणिक सेवाओं की भरपूर सराहना की. उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मौलाना कबीरुद्दीन फारान की सरपरस्ती व मौलाना अरशद कबीर खाकान की कुशल प्रशासन में मदरसा निरंतर तरक्की की राह पर अग्रसर है. इस विशेष समारोह का समापन दुआओं के साथ हुआ और उपस्थित जनों ने मदरसे की तरक्की, स्थायित्व व सफलता के लिए दुआ की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन