आज कोर्ट में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर

सुलहनीय वादों का निष्पादन
लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए 17 बेंचों का गठन प्रतिनिधि, अररिया न्यायमंडल अररिया के परिसर में आगामी 08 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक सुलहनीय वादों के निबटारे के लिए सर्वाधिक 17 पीठों का गठन किया गया है. यह गठन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पांडे के निर्देश पर किया गया है. इसका विधिवत उद्घाटन प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडे के द्वारा सुबह 10 बजे किया जायेगा. इन पीठों में सुलहनीय प्रकृति के मामलों का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में सुलह-समझौतों के आधार पर किया जायेगा. विशेष जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का यह पहला राष्ट्रीय लोक अदालत है. इस बार अधिक-से-अधिक सुलहनीय प्रकृति के वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बतलाया कि इस के लिए चिह्नित वादों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत कर उन्हें सूचित किया जा चुका है. बैंकों के भी मामलों में पक्षकारों को सूचना दी गई है. पक्षकारों के सहयोग के लिए सहायता केंद्र में पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे. डीएलएसए सेक्रेटरी श्री श्रीवास्तव ने पक्षकारों से अपने सुलहनीय मामलों का निष्पादन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए अनुरोध किया. बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




