बाढ़ से प्रभावित इलाकों का विधायक ने किया दौरा

फारबिसग���ज विधान सभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर केसरी ने मंगलवार को प्रखंड के पूर्वी भाग में परमान नदी के उफनाने से आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
सिमराहा. फारबिसगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर केसरी ने मंगलवार को प्रखंड के पूर्वी भाग में परमान नदी के उफनाने से आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ प्रभारी सीओ चंद्रशेखर कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता अजय कुमार भी मौजूद थे. विधायक ने प्रखंड के खवासपुर, अम्हारा, बलुआ टोला, गुरम्ही, रमई, घोड़ाघाट, मधुरा, मधुबनी, खैरखां, बोचाभग, कमता, बलियाडीह, तिरसकुंड, समोल, मझुआ आदि गांव गए. जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर क्षति का जायजा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










