उवि में मेधावी छात्राओं काे किया सम्मानित

छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन
भरगामा. भरगामा स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट व माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. माध्यमिक परीक्षा 2026 में विद्यालय की छात्रा तान्या शीतल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं नेहा रानी ने 88 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया व रिमी कुमारी ने 81 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. तान्या शीतल को प्रखंड सह माध्यमिक टॉपर घोषित किये जाने पर समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में रिमी कुमारी 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं काजल कुमारी द्वितीय स्थान व करीना कुमारी ने 70 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, कला संकाय में गुड्डी कुमारी ने 80 प्रतिशत अंक, काजल कुमारी ने 74 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया व जबकि प्रियांशु कुमारी ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्राओं को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










