श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया शहीदी गुरु पर्व

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया शहीदी गुरु पर्व

लोगों को पिलाया गया मीठा जल

विज्ञापन

-5-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहीदों के सिर ताज श्री गुरु अर्जन देव पांचवें पातशाह का शहीदी गुरु पर्व फारबिसगंज में श्रद्धापूर्वक मनाया गया. मौके पर शहर के राम मनोहर लोहिया पथ पुरानी बस स्टैंड रोड वार्ड संख्या 08 में स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा को आकर्षक रूप से सजाया गया था. मौके पर ज्ञानी प्रदीप सिंह वेदी जी के द्वारा कीर्तन, भजन व शबद गायन किया गया. शबद गायन के बाद लंगर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पर फारबिसगंज शहरी सहित आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में संगत पहुंचे. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया. शहीदी गुरु पर्व के अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के सामने अवस्थित मुख्य मार्ग की किनारे मीठा जल का काउंटर लगा कर राहगीरों को रोक रोक कर मीठा जल पिलाया गया. मौके पर प्रीतपाल उर्फ लवली सिंह, सरदार तेजेंद्र सिंह उर्फ कांके, सरदार रौनक सिंह, सरदार जगदीश सिंह,संदीप बरार,रौनक सिंह,सरदार रंजीत सिंह,राजवीर सिंह, सैंकी सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन