होली पर चलायी जायेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 07 Mar 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर चलायी जायेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

:33-प्रतिनिधि, अररिया डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी कटिहार मंडल के नवमनोनीत सांसद प्रतिनिधि सदस्य राजेश कुमार मिश्र उर्फ राजा मिश्रा ने होली के अवसर पर यात्रियों के सुविधाजनक यात्रा को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी. होली पर जोगबनी से शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन की जानकारी दी, सांसद प्रतिनिधि राजा मिश्र ने कहा कि अररिया के सांसद प्रदीप सिंह की पहल पर इस बार होली में कई स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही हैं, उदयपुर सिटी से वाया दानापुर होते हुए फारबिसगंज के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा 11 व 18 मार्च 2025 को ट्रेन नंबर 09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन शाम 04:05 (16:05) बजे उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे फारबिसगंज जंक्शन पहुंचेगी. 13 व 20 मार्च 2025 को ट्रेन नंबर 09624 फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन सुबह 09:00 बजे फारबिसगंज स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि 12:40 (00:40) बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी, यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, भावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर जक्शन, ईदगाह, टुंडला जक्शन, इटावा जक्शन, गोविंदपुरी जक्शन, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, होते हुए अररिया कोर्ट व अररिया से जोगबनी तक जायेगी, वही इसके अलावा सांसद प्रदीप सिंह जी के आग्रह पर जोगबनी से आनंद बिहार के लिये आगमी होली में यात्रियों की सुविधा के लिये 2 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार से 6 मार्च, 13 मार्च और 20 मार्च को रात्रि के 23:55 बजे जोगबनी के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04027 जोगबनी से 8 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को सुबह 09:45 बजे आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी. गाड़ी संख्या 04010 आनंद विहार से 10 और 17 मार्च को रात्रि के 23:55 बजे जोगबनी के लिए प्रस्थान करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04009 जोगबनी से 12 मार्च और 19 मार्च को सुबह 09:45 बजे आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी. इसके अलावा एक स्पेशल ट्रेन मुम्बई से कटिहार के लिए चलाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन