ePaper

बैठक में कई मुद्दों पर की गयी चर्चा

Updated at : 24 Apr 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में कई मुद्दों पर की गयी चर्चा

इंजीनियरिंग कॉलेज में अभिभावक व शिक्षकों की हुई बैठक

विज्ञापन

-12-प्रतिनिधि, सिमराहा

सिमराहा स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में गुरुवार को मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन व मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभागों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों, संरक्षकों के साथ उपस्थित हुए और शिक्षकों से भेंट की. बैठक के दौरान छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, हॉस्टल संबंधी मुद्दे तथा अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. संस्थान की ओर से उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों के विकास से संबंधित जानकारी अभिभावकों के बीच साझा की. वहीं अभिभावकों ने भी अपनी राय व चिंता को खुले रूप में व्यक्त किया. बैठक के अंत में फीडबैक फॉर्म भरवाया गया. जिससे कि अभिभावक अपने सुझाव व विचार संस्थान तक पहुंचा सके. संस्थान के प्राचार्य डॉ असीम कुमार ठाकुर ने बताया कि इस प्रकार की बैठकें छात्रों के समग्र विकास की निगरानी के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे छात्रों को आने वाली समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन 25 अप्रैल 2025 को किया जायेगा.

———–

फरार अभियुक्त गिरफ्तार

नरपतगंज. घूरना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर न्यायालय से निर्गत वारंट मामले के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित में पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी मो शेहरुद्दीन पिता स्व इमामुद्दीन बताया जा रहा है. मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी पर घूरना थाना कांड संख्या 33/ 2025 के तहत मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन