बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का सेविकाओं ने लिया संकल्प

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 19 May 2026 5:09 PM

विज्ञापन

बाल विवाह की रोकथाम सुरक्षा को लेकर किया जागरूकता प्रशिक्षण

विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का सेविकाओं ने लिया संकल्प -बाल विवाह की रोकथाम सुरक्षा को लेकर किया जागरूकता प्रशिक्षण जोकीहाट. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, महिला व बाल विकास निगम व जिला प्रशासन अररिया द्वारा बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त, मानव तस्करी मुक्त व नशा मुक्त अररिया जिला बनाने के लिये जोकीहाट प्रखंड सभागार में महिला पर्यवेक्षिका व सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित हुआ. साथ ही बच्चों, महिला सुरक्षा व विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाना महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों, शिक्षा , सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था. कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणाम, इसके सामाजिक एवं कानूनी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने को लेकर महिलाओं ने शपथ ली. विभिन्न पहलुओं तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सीडीपीओ जोकीहाट रीमा कुमारी ने की. कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षक जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने उपस्थित सभी सेविकाओं , को अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकथाम हेतु सतर्कता एवं जागरूकता फैलाने साथ ही किशोरियों को हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 15001, 181 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका बिपुला कुमारी, अभिलाषा कुमारी, ज्योति प्रभा, किरण देवी, गीता कुमारी आर्या द्वारा उपस्थित सभी सेविकाओं शाहिना खातून, रूहलीमा खातून, कमली देवी व सभी उपस्थित सेविकाओं ने बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ ली.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन