मधुरा दक्षिण गोदाम में छापेमारी, 460 बोरा यूरिया जब्त, कालाबाजारी का शक

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पुलिस टीम व कृषि विभाग के टीम ने गोदाम से छापेमारी कर 460 बोरा यूरिया किया जब्त | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज के मधुरा दक्षिण गोदाम में पुलिस और कृषि विभाग ने छापेमारी कर 460 बोरा यूरिया जब्त किया। खाद की कालाबाजारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

Araria Fertilizer Raid: नरपतगंज (अररिया). क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद नरपतगंज थाना पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को मधुरा दक्षिण स्थित गोदाम में छापेमारी की. थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ गोदाम की जांच की. इस दौरान गोदाम के अंदर से 460 बोरा यूरिया खाद बरामद हुआ.

कालाबाजारी की शिकायत पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार नरपतगंज पुलिस को मधुरा दक्षिण स्थित गोदाम में कालाबाजारी के लिए यूरिया खाद रखे जाने की शिकायत मिली थी. सूचना के बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. साथ में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोनू कुमार भी मौजूद रहे.

गोदाम से बरामद हुआ 460 बोरा यूरिया

जांच के दौरान गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में यूरिया खाद रखा मिला. कृषि विभाग के अधिकारियों ने गिनती के बाद कुल 460 बोरा यूरिया बरामद होने की पुष्टि की. पुलिस की मौजूदगी में कृषि विभाग की टीम ने खाद को जब्त कर लिया.

जिम्मेनामा पर दी गयी जब्त खाद

कृषि विभाग की टीम ने बरामद यूरिया को विधिवत जब्त करते हुए जिम्मेनामा पर सौंप दिया. अधिकारियों द्वारा जब्त खाद से संबंधित दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खाद को किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में गोदाम में रखा गया था.

प्राथमिकी के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से लिखित आवेदन दिया जा रहा है. आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी. जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

Araria Fertilizer Raid: स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से खाद की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आती रही हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को सरकारी व्यवस्था के तहत खाद उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर आगे भी जांच अभियान जारी रखने की बात कही गयी है.

ये भी पढ़ें: 16 अगस्त तक करा लें एलपीजी ई-केवाईसी, नहीं तो महंगा पड़ सकता है घरेलू गैस सिलिंडर


विज्ञापन
संजीव कुमार यादव

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन