सुरसर नदी में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो पंप सेट जब्त, 76,625 रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सुरसर नदी में अवैध बालू खनन करते दो पंप सेट जब्त | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज के सुरसर नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की। दो पंप सेट जब्त किए गए और खनन माफिया पर 76,625 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

Araria Illegal Sand Mining: नरपतगंज (अररिया). फुलकाहा थाना क्षेत्र के सुरसर नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पंप सेट जब्त किए. पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद खनन में शामिल लोग पुलिस को देखकर दोनों पंप सेट छोड़कर फरार हो गए.

सूचना मिलते ही सुरसर नदी पहुंची पुलिस

फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान सुरसर नदी में पंप सेट के माध्यम से अवैध बालू खनन किए जाने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई.

पुलिस को देखकर पंप सेट छोड़कर भागे खनन में शामिल लोग

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही खनन में शामिल लोग वहां से फरार हो गए. हालांकि वे दोनों पंप सेट मौके पर ही छोड़ गए. पुलिस ने दोनों उपकरणों को जब्त कर फुलकाहा थाना पहुंचाया और मामले की जानकारी खनन विभाग को दी.

खनन निरीक्षक ने की घटनास्थल की जांच

सूचना मिलने के बाद खनन निरीक्षक केहकशा फिरदौस घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच की. जांच के बाद उन्होंने फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

अज्ञात लोगों पर 76,625 रुपये का जुर्माना

खनन विभाग ने संबंधित अधिनियम के तहत अवैध खनन के मामले में अज्ञात लोगों पर 76,625 रुपये का जुर्माना लगाया है. पुलिस के अनुसार जब्त दोनों पंप सेट फिलहाल थाना परिसर में रखे गये हैं.

अवैध खनन पर लगातार रहेगी निगरानी

Araria Illegal Sand Mining: थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें :  बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने के लिए क्या है योग्यता, जानें पूरा नियम


विज्ञापन
संजीव कुमार यादव

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन