ePaper

टीचर्स ऑफ बिहार के वार्षिकोत्सव पर नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित

Updated at : 14 Apr 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
टीचर्स ऑफ बिहार के वार्षिकोत्सव पर नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित

पटना में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

विज्ञापन

-6 प्रतिनिधि, फारबिसगंज टीचर्स ऑफ बिहार के वार्षिकोत्सव में नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. बिहार की सबसे बड़ी टीचिंग एंड लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के छह वर्ष पूरे होने पर वार्षिकोत्सव का आयोजन एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट पटना के सभागार में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, एससीइआरटी के निदेशक सज्जन आर व टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. दीप प्रज्वलन के बाद अपर मुख्य सचिव ने बिहार के शिक्षा की बदलती तस्वीर में टीचर्स ऑफ बिहार के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की. अपर मुख्य सचिव ने कई नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित भी किया. वहीं टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा तैयार प्रोजेक्ट शिक्षक साथी व पीएम पोषण योजना कैलकुलेटर का विमोचन भी उन्होंने किया. वहीं जिला अररिया के शिक्षकों द्वारा विगत छ वर्षो से कई महत्वपूर्ण कार्यों के दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है. यहां कोई फेसबुक संभाल रहा है तो कोई लिंक, कोई पोस्टर बना रहे हर शिक्षक अपने-अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं. ये वैसे शिक्षक है जिन्होंने अपने विद्यालय का सफल संचालन करते हुए अपने प्रदेश को आगे लाने के लिए निरंतर अपना समयदान, श्रमदान दे रहे हैं. जिनमें अर्चना कुमारी फाउंडिंग मेंबर सह डिस्ट्रिक्ट मेंटर अररिया. सुरेंदर प्रसाद साह फाउंडिंग मेंबर टीओबी अररिया, रंजेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता टीचर्स ऑफ बिहार. मधु प्रिया, लिंकदिन मॉडरेटर, पोस्टर टीम लीडर, अनु प्रिया, जंतु विज्ञान टी एल एम निर्माण, संजय कुमार फेसबुक मॉडरेटर, बूझो तो जाने, गणेश तिवारी, फेसबुक मॉडरेटर, ब्लॉक मेंटर भरगमा, रंजय कुमार राजन, ब्लॉक मेंटर, नरपतगंज, माला कुमारी, ब्लॉक मेंटर, नरपतगंज, धीरज कुमार, ब्लॉक मेंटर, नरपतगंज, निभा सिंह ब्लॉक मेंटर फारबिसगंज, ठाकुर धीरेंद्र फारबिसगंज राकेश कुमार रंजन, पोस्टर टीम लीडर, ब्लॉक मेंटर फारबिसगंज, रोमा कुमारी ब्लॉक मेंटर रानीगंज, ललन कुमार ब्लॉक मेंटर रानीगंज, को मोमेंटो ओर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इनके अलावा नवाचारी शिक्षक राजनंदन पोद्दार आदर्श मध्य विद्यालय बारा फारबिसगंज, हर्ष नारायण दास मध्य विद्यालय घिवहा फारबिसगंज को ऑफ लाइन, कुमार राजीव रंजन आदिवासी टोला मधुरा समौलल फारबिसगंज, अवधेश कुमार मध्य विद्यालय दरगाही गंज नरपतगंज प्रमोद मंडल पलसी, रंजीत कुमार सिकटी, बीरेंद्र कुमार कुर्साकांटा को इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन