ePaper

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: बीडीओ

Updated at : 19 Apr 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: बीडीओ

महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का हक

विज्ञापन

-7प्रतिनिधि भरगामा महिलाओं को सशक्त बनाने व उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड में शनिवार को 13 विद्यालय में आयोजक दल द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी. यह कार्यक्रम बिहार सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान का हिस्सा है. जिसका मकसद है ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक कल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर दक्षिण के परिसर सहित दर्जनों विद्यालय में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, ग्रामीण महिलाएं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. आयोजन के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला हेल्पलाइन, बाल विवाह व दहेज विरोधी अभियान आदि की जानकारी दी गयी. बीडीओ शशिभूषण सुमन ने अपने संबोधन में कहा आज की महिला सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, उसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का हक है. सरकार की ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. हमें यह सुनिश्चित करना है कि गांव की अंतिम पंक्ति की महिला तक भी इन योजनाओं की जानकारी व लाभ पहुंचे. इस मौके पर जीविका बीपीएम दिगंबर प्रसाद यादव, सीएलएस, सीसी व अन्य जीविका दीदी,एमआरपी-एचएनएस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन