ePaper

विकास शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 19 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
विकास शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

महादलित टोले में विकास शिविर का आयोजन

विज्ञापन

6- प्रतिनिधि,कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में स्थित महादलित टोला में शनिवार को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने को लेकर विकास शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया विकास शिविर में निर्देशित अधिकारी व कर्मियों ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जाति परिवार को योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके साथ ही शिविर में महादलित परिवार को सरकार से संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर जारी निर्देश की जानकारी भी दी गयी. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि विकास शिविर का आयोजन प्रखंड के ग्राम पंचायत कुर्साकांटा, कुआड़ी, लैलोखर, पहुंसी, हरिरा, डुमरिया, सिकटीया, जागीर परासी, शंकरपुर, कमलदाहा, सौरगांव, लक्ष्मीपुर, रहटमीना में किया गया. इस मौके पर बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र समेत निर्देशित ग्राम पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कार्यपालक सहायक, आवास सहायक, पीआरएस, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन