रामघाट पैक्स में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

किसानों में खुशी का माहौल

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामघाट कोशकापुर पैक्स में अध्यक्ष सुशील कुमार यादव व मुखिया सिकंदर यादव ने धान खरीद केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस मौके पर स्थानीय किसानों ने अपना धान विक्रय किया. पैक्स अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि 01 नवंबर से 28 फरवरी तक किसानों की धान की खरीददारी की जायेगी. उन्होंने बताया कि किसान सीधे पैक्स में आकर अपना धान बेच सकते हैं. सरकार द्वारा निर्धारित रेट के अनुसार किसानों को राशि दिया जायेगा. सरकार द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण करने के बाद किसानों में खुशी देखी जा रही है. स्थानीय किसानों ने बताया कि अगर सरकार द्वारा उनकी धान की खरीदगी समर्थन मूल्य पर की जाती है तो उन लोगों को भी फायदा मिलेगा. मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार यादव, मुखिया सिकंदर यादव, किसान भरत यादव, विनोद यादव, सुभाष यादव, गिरानंद सिंह, अब्दुल साफी, मो जलील, सुभाष यादव, मो मेहदीन, हरिकिशोर यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद थे. जानकारी देते बीसीओ आनंद कुमार ने बताया कि अधिकांश पैक्स में धान खरीद जारी है. 28 फरवरी तक धान क्रय किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन