15 अगस्त मांग पूरी नहीं हुई, तो करेंगे हड़ताल

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

गृह रक्षा वाहिनी संघ ने मांगों के निर्णय पर सरकार को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन

अररिया. बिहार गृह रक्षा वाहिनी संघ जिला इकाई की एक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष अभय झा बबलू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें केंद्रीय कमेटी की ओर से लिए गये निर्णय के आलोक में 15 अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर केंद्रीय कमेटी की एक बैठक पुनः आयोजित कर राइफल जमाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की बातें जिलाध्यक्ष ने कही. संघ के जिलाध्यक्ष अभय झा बबलू ने बताया कि संघ की मांग है कि समान काम को लेकर समान सुविधा के साथ भत्ता बढ़ोतरी, सालों साल वर्दी भत्ता देय, सेवानिवृति के बाद 10 लाख रुपये का आवंटन, पेंशन की सुविधा व सेवा में रहते हुए मौत होने पर 04 लाख रुपये के बजाय 20 लाख रुपये देने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी द्वारा गत 31 जुलाई को पटना में बैठक हुई. जिसमें सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी गई थी. लेकिन आज के कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया. जिस आलोक में कमेटी ने कहा है कि आगामी 15 अगस्त तक सरकार को स्वयं के विवेक पर संघ के मांगों को लेकर निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया गया है. यदि इस बीच उनलोगों की मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आगामी 17 अगस्त को पुनः केंद्रीय कमेटी की बैठक पटना में आयोजित होगी व बड़ा आंदोलन की रूपरेखा के साथ राइफल को शस्त्रागार में जमाकर सभी जवान अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. मौके पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष उमानंद पासवान, उपाध्यक्ष भरतलाल मंडल, पंचानंद मंडल, भक्तिराम मंडल, चंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, संतोष साह, विकास कुमार, संजय कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन