ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 14 May 2026 6:14 PM
ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह
फारबिसगंज. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फारबिसगंज केंद्र में 82 वर्षीया मातृ शक्ति चांदनी माता के सम्मान में कार्य क्रम का आयोजन किया गया. मौके पर केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने वयोवृद्ध मातृ शक्ति को अंगवस्त्र व परम आराध्य शिव बाबा का ताज भेंट कर सम्मानित किया गया. संचालिका ने कहा कि केंद्र के स्थापना काल से ही चांदनी माता केंद्र से जुड़ी हुई हैं. अस्वस्थता की स्थिति को छोड़कर बाबा की मुरली क्लास में उनकी सदैव उपस्थिति रही. जो दूसरे के लिए भी प्रेरणा दायक है. उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए शिव बाबा को भोग भी अर्पण कराया गया. मौके पर राम प्रकाश भाई, आजात शत्रु अग्रवाल, मदन मोहन कनौजिया, विकास कुमार, अशोक कुमार, दुलाल कुमार, शंभू साह, सूर्य नारायण भाई, पिंटू कुमार, राधा नंदन, बहनों में बीके सीता कुमारी, संतोषी कुमारी, फूल कुमारी कुमारी, मृदुला कुमारी, मंजू कुमारी, ललीता कुमारी, अर्चना कुमारी, गंगा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










