जनता दरबार में आधा दर्जन मामले की हुई सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 8:57 PM

विज्ञापन

. शनिवार को आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक दशरथ कुमार शर्मा ने भूमि विवाद से संदर्भित विवादों के निष्पादन के लिए दोनों पक्ष को बातों को गंभीरता पूर्वक सुना व कागजातों का अवलोकन किया.

विज्ञापन

फारबिसगंज. शनिवार को आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक दशरथ कुमार शर्मा ने भूमि विवाद से संदर्भित विवादों के निष्पादन के लिए दोनों पक्ष को बातों को गंभीरता पूर्वक सुना व कागजातों का अवलोकन किया. जबकि जानता दरबार में आवेदन देने वाले अन्य कई आवेदनकर्ता में वादी व प्रतिवादी दोनों पक्षों की बातों को थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक ने गंभीरता पूर्वक सुनने व कागजातों का अवलोकन करने के बाद वादी व प्रतिवादी दोनों को अगली तिथि को जनता दरबार में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. —————————- जनता दरबार में छह मामले की हुई सुनवाई पलासी. भूमि विवाद संबंधित मामले को लेकर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें आधा दर्जन मामले सामने आया. जानकारी देते सीओ सुशील कांत सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में कुल 06 मामले की सुनवाई की गयी. इसमें एक भी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया. मौके पर भूमि विवाद से संबंधित मामले के पक्ष के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन