स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों की होगी डिजिटल निगरानी
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :02 Feb 2025 8:32 PM
विज्ञापन

दृष्टि एप को और अधिक सशक्त बनाने का निर्देश
विज्ञापन
स्वास्थ्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा दृष्टि एप
-26-प्रतिनिधि, अररिया स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने दृष्टि नामक एक केंद्रीकृत डिजिटल एप लॉच किया है. जो स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा की सतत निगरानी, डेटा सत्यापन, व कार्यान्वयन को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने में मददगार है. जिले में दृष्टि एप के सफल क्रियान्वयन को लेकर जरूरी कवायद की जा रही है. इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अगुआई में स्वास्थ्य अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी अनिल कुमार से मिलकर उन्हें दृष्टि एप के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. अधिकारियों द्वारा दृष्टि का डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया. जिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक इसका अवलोकन करते हुए इसकी प्रभावशीलता व उपयोगिता को बढ़ाने के लिये अधिकारियों को कई जरूरी सुझाव दिये. स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल में सिविल सर्जन, डीपीएम, पिरामल स्वास्थ्य के राज्य स्तरीय अधिकारी, व प्रोग्राम लीड राजीव कुमार सहित अन्य शामिल थे. जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि दृष्टि एप विशेष रूप वरीय अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी मासिक समीक्षात्मक बैठक के प्रभावी प्रबंधन के लिये तैयार किया गया है. उन्होंने इस एप और अधिक प्रभावी व उपयोगी बनाने का सुझाव स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया. जिला अधिकारी द्वारा इस एप को और अधिक यूजर फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया. ताकि स्वास्थ्य संबंधी मामलों की समीक्षात्मक बैठक से जुड़ी कार्रवाई सहजता पूर्वक संबंधित अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.बढ़ेगी प्रशासनिक जिम्मेदारी, निर्णय लेने की प्रक्रिया होगी तेज
सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य मामलों की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश, इसका क्रियान्वयन, प्रदर्शन व समीक्षा जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के बीच समन्वय की प्रक्रिया पारंपरिक व मैनुअल रहा है. दस्तावेजों का विकेंद्रीकरण, प्रबंधन व असमान रिपोर्टिंग प्रणाली के कारण निर्णय लेने में देरी व त्रुटियों की संभावना हमेशा बनी रहती थी. इन्हीं कमियों को दूर करने के लिये विभाग द्वारा दृष्टि एप लॉन्च किया गया है. यह एप्लिकेशन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन, कार्य बिंदु प्रबंधन व वास्तविक समय निगरानी को डिजिटल रूप से एकीकृत करता है. इससे न केवल निर्णय प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि डेटा की सटीकता व प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी. जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि दृष्टि एप स्वास्थ्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने में सहायक होगा. समीक्षा बैठकों में लिए गये निर्णय की प्रभावी निगरानी व उनका क्रियान्वयन डिजिटल रूप से ट्रैक किया जा सकेगा. जो आगे चल कर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक संगठित व प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










