थ्रेसर की चिंगारी से आधा दर्जन घर जले

ट्रैक्टर, थ्रेसर सहित 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान
-8- प्रतिनिधि, जोकीहाट थाना क्षेत्र के पथराबाड़ी पंचायत वार्ड नंबर पांच सतघरा गांव में बुधवार की देर रात गेहूं तैयारी के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन घर, ट्रैक्टर व थ्रेसर सहित करीब पंद्रह लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़कर आग बुझाने में जुटे. लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. ग्रामीणों की सूचना पर दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. इस घटना में हबीब, गैड़ा, कुद्दुस, एहसान आदि शामिल हैं. ग्रामीण मदन झा ने बताया रेहान अपने ट्रैक्टर व थ्रैसर से हबीब का गेहूं तैयार कर रहे थे. अचानक आग की चिंगारी थ्रेसर से निकली. जिससे देखते ही देखते सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया. इस घटना में ट्रैक्टर व थ्रेसर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा अनाज, नकदी जलकर राख हो गया. ट्रैक्टर मालिक रेहान का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं हबीब ने बताया कि सारा तैयार गेहूं व घर जलकर राख हो गया. मदन झा ने घटना की सूचना सीओ नजमुल हसन को देकर अगलगी पडितों के बीच राहत सामग्री वितरण की मांग की है. घटना के बाद सभी अगलगी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं. सीओ की सूचना पर राजस्व कर्मचारी अग्नि पीडितों को सूचीबद्ध करने में जुटे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










