ARARIA : उधार नही देने पर 60 वर्षीय किराना दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

किराना दुकानदार ने उधार मांगने पर सामान नही दिया,तो ग्राहक व उनके परिजनों ने 60 वर्षीय दुकानदार के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

किराना दुकानदार ने उधार मांगने पर सामान नही दिया,तो ग्राहक व उनके परिजनों ने 60 वर्षीय दुकानदार के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. घटना फारबिसगंज थानाक्षेत्र की खैरखां पंचायत के समौल वार्ड संख्या 14 रविवार में घटित हुई है. मृतक किराना दुकानदार का नाम 60 वर्षीय इंद्रानंद यादव पिता स्वर्गीय टूराय यादव साकिन समौल वार्ड संख्या 01 खैरखां थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि 60 वर्षीय इंद्रानंद यादव गांव में ही किराना का दुकान कर अपने व अपने परिवार बच्चों का भरण पोषण करते थे. रविवार की रात लगभग 09 बजे जब वे दुकान पर थे उसी समय गांव के ही एक व्यक्ति ग्राहक बन कर उनके दुकान पर आये और उधार समान देने को कहा. दुकानदार ने उधार समान देने से इनकार कर दिया. इससे ग्रामीण ग्राहक गुस्से में आ गया और अन्य लोगों के साथ मिल कर वृद्ध दुकानदार की जम कर पिटाई कर दी. घटना के बाद पहुंचे दुकानदार के परिवार के लोगों ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने जांचोपरांत किराना दुकानदार को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के अनि रंजन कुमार सिंह,सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी व डायल 112 के अनि संजय कुमार चौहान सदल बल अनुमंडलीय अस्पताल में किराना दुकानदार के परिजनों से जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने के प्रक्रिया में जुट गये. इधर अस्पताल में मौजूद मृतक किराना दुकानदार व परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना रहा.एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन