चौकीदार के असामयिक निधन से जोकीहाट में शोक
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 15 May 2026 10:49 PM
चौकीदार के असामयिक निधन से जोकीहाट में शोक
जोकीहाट. सिमरिया पंचायत अंतर्गत भंगिया गांव निवासी चौकीदार देवेंद्र ततमा, पिता स्व चमनलाल ततमा का 46 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि वह कुछ महीने से बीमार चल रहे थे. उनके असामयिक निधन की सूचना से पुलिस कर्मियों और चौकीदार संघ में शोक छा गया. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने देवेंद्र ततमा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने देवेंद्र ततमा को एक कर्मठ व साहसी चौकीदार बताया. पिता के निधन से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. निधन से परिवार सहित गांव में शोक छा गया है. निधन की खबर सुनते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके निवास पर जुट गयी. शोक प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक शाहनवाज आलम, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, नगर परिषद जोकीहाट के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर, जयप्रकाश भगत, मनोज शर्मा, रंजीत भगत, मनोज भगत, शौकत अली, अरुण शर्मा, पंकज साह, चौकीदार संघ के सूर्यानंद भारती, दीपक कुमार, महेंद्र ततमा, फीतालाल मांझी, शोभन ततमा, श्रवण कुमार, सुनील सहित सभी चौकीदार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










