गर्मी छुट्टी में भी बच्चों को दवा खिलाएं: डीपीओ

Updated:
विज्ञापन
गर्मी छुट्टी में भी बच्चों को दवा खिलाएं: डीपीओ

गोली सेवन चक्र को टूटने से बचाएं

विज्ञापन

-1-प्रतिनिधि, अररिया राज्य के सरकारी स्कूल व मदरसा में ग्रीष्मावकाश की अवधि में भी बच्चों किशोर किशोरियों की आयरन फोलिक एसिड गोली उपलब्ध कराने के लिए निदेशन एमडीएम बिहार ने सभी डीपीओ मध्याह्न भोजन को पत्र निर्गत कर इसे सुनिश्चित करने को कहा है. पत्र के आलोक में डीपीओ एमडीएम रोहित कुमार चौरसिया ने अररिया जिला के सभी आच्छादित स्कूल व मदरसा के प्रधानाध्यापक को पत्र के माध्यम से ये सुनिश्चित करने ��ो कहा है कि सप्ताह के एक दिन बुधवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन करने के बाद आयरन फोलिक एसिड गोली का सेवन कराया जाता है. लेकिन चूंकि अब दो जून से स्कूलों में गर्मी छुट्टी हो रही ऐसे में गोली सेवन का चक्र न टूटे इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक स्कूल बंद की स्थिति में सप्ताह के गणना दिवस पर बच्चों को हर हाल में ये गोली मिलनी चाहिये ताकि वो इसका सेवन कर चक्र टूटने नहीं दें. इसके लिए इस कार्य के नोडल शिक्षक ये सुनिश्चित करें कि बच्चों को ये गोली छुट्टी से पहले हर हाल में उपलब्ध कराकर उनका सही तरीके से मार्गदर्शन कर दें. जैसा कि मालूम है वर्ग एक से पांच तक के बच्चों को गुलाबी व वर्ग छह से बारह तक के बच्चों को नीली गोली वर्ग के हिसाब से सप्ताह में एक दिन बुधवार को सेवन करना पड़ता है. सप्ताह के अनुसार उन्हें गोली उपलब्ध करा दिया जाये ताकि सेवन चक्र नहीं टूटे साथ ये भी बताया जाये कि गोली का सेवन दो पहर के भोजन के बाद ही करेंगे. डीपीओ श्री चौरसिया ने कहा कि हर हाल में सभी प्रधानाध्यापक इसे अपने अपने स्कूलों और मदरसा में सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन