फलदार पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Nov 2025 8:24 PM

विज्ञापन

पैक्स परिसर में किया पौधरोपण

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर पैक्स परिसर में पौधारोपण किया गया. पर्यावरण संरक्षण व जलवायु संतुलन को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं. लेकिन बढ़ते कटाव व अनियंत्रित विकास कार्यों के कारण हरियाली लगातार घट रही है. ऐसे में हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपनी ओर से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए व उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए. उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि समय-समय पर इन पौधों की देखभाल भी की जाएगी ताकि ये बड़े होकर क्षेत्र की हरियाली बढ़ा सकें. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी संकल्प लिया कि वे अपने-अपने घरों व आसपास कम से कम एक-एक फलदार पौधा अवश्य लगाएंगे व उसकी देखभाल करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन