हाथ-पैर बांध कर महिला से गैंगरेप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 7:26 PM
तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम
पलासी.थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता से गांव के ही तीन व्यक्तियों ने मक्का खेत में हाथ-पैर बांध कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस बाबत पीड़िता ने पलासी थाना में एक नामजद के अलावा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के मो मंगना आलम व दो अन्य अज्ञात सहयोगी शामिल है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि मेरे पति कमाने को लेकर बाहर गये हुए हैं. वर्तमान में एक महीने से अपने पिता के घर रहती हूं. 23 अप्रैल मंगलवार को समय लगभग छह बजे सुबह मैं अपने पिता के घर से पश्चिम दक्षिण बांसबाड़ी में शौच को गयी थी. जहां पूर्व से घात लगाये गांव के मो मंगना आलम वार्ड संख्या 03 अपने अन्य दो अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर मुझे पकड़ लिया. मंगना ने मेरा मुंह दबाते हुए घसीट कर बगल स्थित मक्का खेत में ले गया, विरोध करने पर चाकू का भय दिखाकर मेरी साड़ी से हाथ-पांव बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर तीनों ने बारी-बारी से मेरे दुष्कर्म किया. इसके बाद तीनों मुझे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गये. लगभग दो बजे दिन में मेरे परिजन खोजबीन करते-करते खेत में पहुंचे और मेरे हाथ-पांव खोलकर ले गये. इलाज के बाद मुझे होश आया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










