चार किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

थाना में मामला दर्ज
नरपतगंज. घूरना पुलिस व बीओपी कैंप के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की शाम संयुक्त रूप से छापामारी कर गुप्त सूचना के आधार पर बबुआन गांव के समीप चार किलो गांजा जब्त कर लिया. यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा दो सौ मीटर दूरी पर भारतीय क्षेत्र में बबुआन में सुपौल जाने वाली रास्ते नेपाल से दो तस्कर गांजा बैग में भरकर ला रहे थे, पुलिस व एसएसबी ने जब बैग की तलाशी ली तो बैग में गांजा पाया गया. जिसकी कागजी कार्रवाई के बाद वजन किया गया तो चार किलो गांजा था, हालांकि तस्कर गांजा फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नेपाल से गांजा लाया जा रहा है. इसी के आलोक में एसएसबी जवानों को सीमा पर तैनात किया गया था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार तस्करों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




