बराबरी पर रहा नागरिक व प्रशासन एकादश का फुटबॉल मुकाबला

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 24 Feb 2026 7:48 PM

विज्ञापन

खेल देखने मैदान में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह पर आयोजन

फारबिसगंज. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर एक निजी स्कूल के मैदान में नागरिक व प्रशासन एकादश के बीच फुटबॉल मैच हुआ. इसका आयोजन क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच के संयोजक संस्थापक सचिव मनोज कुमार जायसवाल व संरक्षक सूर्यनारायण पटेल के द्वारा किया गया. मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने फुटबॉल में किक मार कर मैच का विधिवत रूप से उद्घाटन किया. नागरिक एकादश की तरफ से जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने व पुलिस प्रशासन टीम के तरफ से थानाध्यक्ष पुनि राघवेंद्र कुमार सिंह ने कप्तानी की. मैच काफी रोमांचक रहा. हालांकि दोनों टीम बराबरी पर रही. खेल को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने खेल का आनंद लिया व तालियों के गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. प्रशासन एकादश की तरफ से एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बीडीओ संजय कुमार, सीओ पंकज कुमार, बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार, राज कुमार समेत अन्य व नागरिक एकादश की तरफ से रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, सूरज कुमार सोनू, नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, जदयू नेता ब्रजेश राय, अशोक मंडल, साहिल यादव, पंकज मिश्र, सौरव कुमार, उज्वल मिश्रा, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, ऋषि सिंह ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. रेफरी की भूमिका रंजीत रंजन ने सफलतापूर्वक निभायी.

पुलिस सप्ताह पर जोगबनी थाने में चला सफाई अभियान

जोगबनी. पुलिस सप्ताह के तहत जोगबनी थाना परिसर में मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया. अभियान के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में गोरख कुमार, रवि राज, विष्णु कांत सहित अन्य पुलिस जवान अभियान में शामिल हुए व थाना परिसर की साफ-सफाई की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया, ताकि आमलोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन