समारोह पूर्वक मनाया गया मछुआरा दिवस

Updated:
विज्ञापन
समारोह पूर्वक मनाया गया मछुआरा दिवस

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन

अररिया. जिले में मछुआरा दिवस का आयोजन बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया. इसे लेकर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम का उद्द्घाटन जिला मत्स्य पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी ने उपस्थित मत्स्य पालक किसान व मछुआरों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का उद्द्घाटन मत्स्य सोसाइटी के मंत्री व मत्स्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सुबोध कुमार द्वारा किया गया. मौके को संबोधित करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी ने नागेंद्र कुमार ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित मत्स्य पालक किसानों को दी. उन्होंने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने से संबंधित विधियों की जानकारी दी. ताकि मत्स्य पालक किसानों को अधिक से अधिक लाभ हासिल हो सके. कार्यक्रम में मत्स्य सोसाइटी के मंत्रियों ने भी जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने को लेकर अपने अपने विचार रखे. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मत्स्य सोसाइटी के मंत्रियों को अपने स्तर से जिलास्तरीय एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिये उक्त कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय मत्स्य निदेशालय, पटना को उपलब्ध कराया जायेगा. ताकि मत्स्य पालक किसान व मछुआरों से जुड़ी समस्याओं का ससमय समाधान तलाशा जा सके. मौके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी, विभागीय कर्मी सहित बड़ी संख्या में मत्स्य पालक किसान व मछुआरा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन