फर्जी अंकपत्र पर बहाल शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :RAHUL KUMAR SINGH
Published at :25 Feb 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन

मिरदौल पंचायत के सिमराही स्थित प्रावि राम टोला सिमराही का मामला
विज्ञापन
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक ने करायी प्राथमिकी
नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मिरदौल पंचायत के सिमराही स्थित प्रावि राम टोला सिमराही में पदस्थापित शिक्षिका मिला देवी पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई की है. उनके प्रमाण-पत्र जांच में फर्जी प्रमाण-पत्र पाये जाने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक ने सेवामुक्त करने की अनुशंसा करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उच्च न्यायालय के निर्देश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मुख्यालय पटना ने निगरानी जांच के क्रम में नरपतगंज के सिमराही पंचायत में नियोजित शिक्षिका मिला देवी जिनका 2006-07 में नियोजन किया गया था. उनका प्रमाण-पत्र जब झारखंड अधिविद्य परिषद रांची को भेजा, तो उसके रोल कोड पर इंटर का प्रमाण-पत्र का क्रमांक मुद्रित नहीं होने की जांच रिपोर्ट देने के बाद उनका नियोजन फर्जी पाया गया. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुनि उपेंद्र कुमार द्वारा नरपतगंज थाना में उक्त शिक्षिका के विरुद्ध सेवा मुक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फर्जी अंक पत्र पर बहाल शिक्षिका को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं कार्रवाई करने की बातें कही गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




