फर्जी रजिस्ट्री मामले में चार के विरुद्ध प्राथमिकी

मूल अभिलेख से छेड़छाड़ कर हुए 11 वर्ष पहले हुई थी गड़बड़ी, तत्कालीन अभिलेखपाल व कार्यालय अधीक्षक के विरुद्ध भी जांच शुरू
अररिया. जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखपाल मो शफी अनवर ने चार अलग-अगल प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा कैंप निवासी सीताराम रजक, रामपुर निवासी दरफान सेखड़ा, मझुआ निवासी हिराला विश्वास, जोगबनी थाना क्षेत्र के भेड़ियारी निवासी किसनी देवी व रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता निवासी योगानंद यादव को अरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इनके द्वारा विभिन्न अभिलेखों से छेड़छाड़ व कार्यालय कर्मी की मिलीभगत से क्रेता व विक्रेता के नाम में फेरबदल किया गया व फर्जी लोगों को विक्रेता बता कर जमीन की रजिस्ट्री कर दी गयी है. मामले में तत्कालीन अभिलेखपाल मो अली जोन व कार्यालय अधीक्षक राजनाथ राम के विरुद्ध भी संदेह जताया जा रहा है, जिसकी जांच पुलिस पदाधिकारी व विभाग की ओर से की जा रही है, मामले में संलिप्त कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की बात कही गयी है. हालांकि मामले में डीएम अनिल कुमार की सख्ती के बाद जिला अवर निबंधन पदाधिकारी कौशल कुमार झा ने भी सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है.
आरटीआइ से हुआ सनसनीखेज खुलासा
मामले की जानकारी आरटीआइ से मिली. आरटीआइ करने वाले आवेदक फारबिसगंज थाना क्षेत्र के चंद्रानंद यादव हैं. रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता निवासी अजय कुमार नायक, जगता निवासी सुधो लाल मंडल व फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ निवासी गुड्डू कुमार विश्वास के आवेदन की जब अवर निबंधन पदाधिकारी ने जांच करायी, तो फर्जावाड़ा का खुलासा हुआ. अवर निबंधन पदाधिकारी वर्ष 2014 से 2017, व 2019 से 2022 में किये गये इन फर्जी केवाला को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं, वहीं तत्कालीन कार्यालय कर्मी भी खौफ के साये में हैं.
बोले जिला अवर निबंधक
आवेदन मिलने के बाद फर्जीवाड़ा की जांच की गयी तो यह खुलासा हुआ है, तत्काल 04 भू-माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कार्यालय कर्मी की भी संलिप्तता की जांच हो रही है. अन्य मामलों में भी जांच की जायेगी व दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कराया जायेगा.
कौशल कुमार झा,
जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी, अररियाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




