घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर होगी प्राथमिकी

Updated at : 28 Jun 2024 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर होगी प्राथमिकी

अधिकारियों ने किया अगाह

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के उन लाभुकों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है. जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि उठाकर गबन कर लिया व काफी दिनों से घर का निर्माण नहीं कराया है. अब उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी व ब्याज सहित राशि की वसूली की जायेगी. बीडीओ शशिभूषण सुमन ने शुक्रवार को इस बाबत अंतिम चेतावनी देते हुए कहा, 02 जुलाई तक घर का निर्माण कार्य शुरू करें. अन्यथा 03 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी. लाभुकों को मिली चेतावनी पर बीडीओ ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुक, जिनके द्वारा लंबे समय से राशि लेकर आवास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. उन लोगों को चेतावनी दी जा रही है. जबकि पैकपार पंचायत के लाभुकों के घर पर आवास पर्यवेक्षक,आवास सहायक व अंचल गार्ड के साथ पहुंच कर अंतिम रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि 02 जुलाई तक आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया तो प्राथमिकी होगी व योजना की पूरी राशि ब्याज सहित वसूल की जायेगी. बीडीओ ने बताया कि लाभुकों को चेतावनी स्वरूप पहली बार उजला नोटिस, दूसरी बार लाल नोटिस व तीसरी बार अंतिम चेतावनी दी जा चुकी है. अब 03 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर भरगामा पुलिस के साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन