ePaper

डीएम ने आरटीपीएस काउंटर कर्मियों परजाहिर की नाराजगी

Updated at : 17 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने आरटीपीएस काउंटर कर्मियों परजाहिर की नाराजगी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिये कई निर्देश

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय सहित अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण -5- प्रतिनिधि, भरगामा डीएम अनिल कुमार ने शनिवार को भरगामा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ कार्यालय के साथ साथ आरटीपीएस व आधार सेंटर का निरीक्षण किया. सबसे पहले प्रखंड कार्यालय व बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड परिसर का बाउंड्री कराने का निर्देश दिया. उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवास योजना के सभी गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया. वहीं इसके बाद आधार सेंटर कर्मियों से जानकारी लिया. सीओ को परिमार्जन से संबंधित सभी लंबित मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों से डीएम ने विभिन्न कार्यालय में कार्य संस्कृति के बारे में लोगों से फीडबैक लिया. आधार सेंटर पर मौजूद पूर्व मुखिया बबलू कुमार रजक ने जिलाधिकारी से कहा कि यहां पर शेड नहीं रहने के चलते लोगों को धूप व बरसात में काफी कठिनाई होती है. बीडीओ को आधार सेंटर व आरपीएस के आगे अविलंब शेड बनवाने का निर्देश दिया. वहीं इस दौरान भरगामा अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद बीडीओ, सीओ, एमओ से सरकार की उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये. डीएम ने समय पर सभी कर्मियों को कार्यालय आने का भी निर्देश दिया. हालांकि आरटीपीएस कर्मियों के कार्यकलाप पर थोड़ी नाराजगी भी जाहिर की. इस मौके पर सीओ निरंजन कुमार मिश्रा, एमओ राम कल्याण मंडल, राजस्व पदाधिकारी रविराज, चंदन कुमार, कृषि विभाग के कर्मी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन