बजट में सभी का रखा गया है ख्याल : पूर्व मंत्री

केंद्रीय बजट व बिहार बजट पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
कुर्साकांटा. केंद्रीय बजट 2026-27 बिहार सरकार से पारित बजट 2026-27 को लेकर रविवार को भाजपा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता बाबा सूंदरनाथ फ्यूल सेंटर बटराहा परिसर में आयोजित किया गया. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल मौजूद थे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला बजट है. इसमें किसान, युवा, महिला, गरीब व मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है. वहीं बिहार बजट को राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार व उद्योग को मजबूती प्रदान करेगा. केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बुजुर्गों व दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को जिंदा करने 4000 ए बस परिचालन पटना व वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर जिससे जल परिवहन को बढ़ावा मिलने युवा वर्गों खासकर स्टार्ट अप पर पूरा ध्यान देकर विकसित भारत बनाने पर ध्यान दिया गया है. बिहार बजट में ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान व सम्मान का समावेश कर 2005 से 11 गुना बड़ा बजट बना है. पूर्व मंत्री सह विधायक श्री मंडल ने प्रेस वार्ता में उस संकल्प को भी दोहराया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत,विकसित बिहार,विकसित अररिया के साथ विकसित सिकटी का संकल्प भी पूरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










