ePaper

करोड़ों की लागत से बना जहद घाट पुल का एप्रोच पथ में कटाव जारी

Updated at : 22 Apr 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की लागत से बना जहद घाट पुल का एप्रोच पथ में कटाव जारी

हल्की बारिश ने ही इस निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी.

विज्ञापन

करोड़ों की लागत से बना जहद घाट पुल का एप्रोच पथ में कटाव जारी भरगामा . प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों की लागत से निर्मित जहद घाट पुल का एप्रोच पथ निर्माण के कुछ ही महीनों में अनियमितताओं की भेंट चढ़ गया है. हाल ही में हुई हल्की बारिश ने ही इस निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी. पुल से सटे एप्रोच पथ की स्थिति इतनी बदहाल हो चुकी है कि सड़क के किनारे सुरंग जैसी दरारें बनने लगी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एप्रोच पथ के दोनों ओर स्खलन रोकने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी, जिस कारण मिट्टी लगातार बह रही है.यह स्थिति इस कदर गंभीर हो चुकी है कि कोई भी भारी वाहन के गुजरने से सड़क धंस सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय अररिया के लिए सफर करते हैं. इसके अलावा यह सड़क मधेपुरा, पूर्णिया व सुपौल जिलों को भी जोड़ती है, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है. स्थानीय युवा नेता बबलू रजक ने इस पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित सड़क निर्माण प्राधिकरण से जल्द से जल्द एप्रोच पथ की मरम्मत व मजबूती करण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन