सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा, टोटो बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा, टोटो बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा, टोटो बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन

अररिया. नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई टोटो को कुछ ही घंटों में बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. इस कामयाबी में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभायी. इस्लामनगर निवासी टोटो चालक शाहनवाज ने अपनी टोटो वर्मा सेल पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी की व घर से एलपीजी सिलिंडर लेने चले गए. इसी बीच अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर टोटो चोरी कर ली. वापस लौटने पर टोटो गायब मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास खोजबीन की. टोटो नही मिलने के बाद नगर थाना अररिया में शिकायत दर्ज करायी. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले व सघन छानबीन शुरू की. पुलिस की सूझबूझ से मात्र कुछ घंटों के भीतर ही चोरी हुई टोटो बरामद कर ली गई. तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपित नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मुहल्लों के रहने वाले हैं. इनकी पहचान इमरान, सद्दाम व शाहनवाज के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार तीनों शातिर चोर हैं. ऐसी कई अन्य घटनाओं में भी इनके शामिल होने की आशंका है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है. अन्य कई खुलासे की उम्मीद है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया की पूछताछ पूरी होने के आरोपितों को न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन